बिगड़ी जीवनशैली दे रही दर्द, फिजियोथेरेपी से स्थाई निदान
बलिया, सितम्बर 8 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बिगड़ी हुई जीवनशैली और घंटों कम्प्यूटर-मोबाइल के सामने बैठने की आदत ने हमें कई तरह के शारीरिक दर्दों का शिकार बना दिया है। चाहें कमर का दर्द हो, घुटनों की तकलीफ हो, या फिर गर्दन की जकड़न। अक्सर लोग इनसे राहत पाने के लिए तुरंत पेनकिलर (दर्द निवारक दवाएं) खा लेते हैं। इन दवाओं का साइड इफेक्ट भी हो सकता है। ऐसे में इन तकलीफों के स्थायी और सुरक्षित इलाज में फिजियोथेरेपी काफी कारगर है। हाल-फिलहाल इस थेरेपी के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा भी है। जिले के सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सरदार तेजिंदर सिंह के अनुसार, हर साल आठ सितंबर को दुनिया भर में 'विश्व फिजियोथेरेपी दिवस' मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को इस बेहतरीन चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना है। कई लोगों को लगता है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.