जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- पहले लिवर से जुड़ी बीमारियां ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थीं, लेकिन अब बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण कम उम्र के युवाओं में भी लिवर रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां तक की बच्चों में भी यह शिकायत देखने को मिल रही है। जमशेदपुर के सरकारी और निजी अस्पतालों में कुछ वर्षों में 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, पहले जहां लिवर से संबंधित मरीजों में युवाओं की संख्या काफी कम होती थी, वहीं अब यह बढ़कर 30 से 35 प्रतिशत तक पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- अनियमित जीवन शैली व जंग फूड से लिवर संबंधी रोगों का शिकार होने लगे हैं युवा इनमें फैटी लिवर और शुरुआती लिवर सिरोसिस के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. कुंदन ने बताया कि अनियमित दिन...