नई दिल्ली।, दिसम्बर 31 -- बिहार विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस नेता जहां सार्वजनिक तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन खत्म करने की वकालत कर रहे हैं, वहीं पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व फिलहाल इंडिया गठबंधन के मद्देनजर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करना चाहता है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई मैराथन समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस के लगभग सभी नेताओं ने प्रदेश में राजद के साथ गठबंधन खत्म करने की वकालत की थी। प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गठबंधन की वजह से पार्टी का संगठन और वोट बैंक, दोनों प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी को बिहार में अपने पैरों पर खड़ा होना है तो राजद से गठबंधन खत्म करना होगा। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ...