चंदौली, मार्च 1 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास क्षेत्र के इंटवा से ब्लाक रोड तक बनी इंटरलाकिंग उखड़ने लगी है। कारण कि सड़क के दोनों किनारे पर बनी साइडवाल वाहनों के दबाव से टूट गई है जिससे इंटरलाकिंग भी क्षतिग्रस्त होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इसे जल्द बनवाया गया है और उसके बाद से ही टूटने लगा है। इससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने इसे ठीक कराने की मांग की है ताकि लोग आसानी से आवागमन कर सकें। ग्रामीणों का कहना है कि पंचम राज्य वित्त और केन्द्रीय वित्त आयोग योजना के तहत ईटवा गांव में ब्लॉक रोड से राजेन्द्र यादव के घर तक साइडवाल और इंटर लॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया है। बीते दो सप्ताह पूर्व मार्ग पर कुछ दूर साइडवाल टूट कर ढह गया है। जिससे आने जाने वाले ग्रामीण दुर्घटना के शिकार हो रहे है। शिकायत के बाद भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.