शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- शाहजहांपुर। पिता द्वारा बेची गई ज़मीन में हिस्सा ना मिलने से नाराज नशे में धुत घर में गाली गलौज कर रहे छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर डंडे से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान घायल की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।थाना क्षेत्र के गांव सरौरी निवासी कुंवर पाल उम्र 45 वर्ष का छोटा भाई पिंकू बुधवार की रात शराब पीकर घर में गाली गलौज कर रहा था।कुंवर यह भी पढ़ें- नापी रिपोर्ट के लिए भटकते परिजन पाल ने गाली गलौज का विरोध किया जिसके बाद दोनों में कहां सुनी होने लगी और झगड़ा बढ़ता चला गया पिंकू घर के अन्दर से एक डंडा उठा लाया और बड़े भाई कुँवर पाल के सिर पर प्रहार कर दिया कुँवर पाल बेहोश ह...