नई दिल्ली, अगस्त 14 -- भारतीय ग्राहकों के बीच सेडान कारों की पापुलैरिटी हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बात करें तो एक बार फिर मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) को बीते महीने कुल 23,791 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति डिजायर की बिक्री में 13.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जुलाई, 2025 में यह आंकड़ा 20,895 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।25% बढ़ गई ऑरा की बिक्री बिक्री की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई ऑरा रही। हुंडई ऑरा ने इस दौरान 25.5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,817 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री ...