नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- भारतीय ग्राहकों के बीच स्कोडा की कारों की डिमांड लगातार बनी हुई है। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2026 में हुई कंपनी की मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) सबसे ऊपर रही। काइलाक को बीते महीने कुल 3,949 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 22 पर्सेंट की गिरावट आई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अक्टूबर, 2025 में यह आंकड़ा 5,078 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान स्कोडा के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी रही स्लाविया की बिक्री बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर स्कोडा स्लाविया रही। स्लाविया ने इस दौरान 60 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,638 यूनिट कारों की बिक्री की। जबकि अक्टूबर, 2025 में यह आंकड़ा 1,648 यूनिट था। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री ...