नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- देसी बाइक निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की पॉपुलर मोटरसाइकिल स्प्लेंडर ने भारतीय ग्राहकों का भरोसा एक बार फिर जीत लिया है। बता दें कि बीते महीने यानी अक्टूबर, 2026 में हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनी है। इस दौरान स्प्लेंडर ने कुल 4,15,144 यूनिट्स बाइक की बिक्री दर्ज की। इस तरह सालाना आधार पर स्प्लेंडर की बिक्री में 72.88 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अक्टूबर, 2025 में यह आंकड़ा 2,40,131 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं पिछले महीने देश की टॉप-10 मोटरसाइकिलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।होंडा शाइन की रफ्तार बरकरार बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन का जलवा रहा। शाइन ने इस दौरान 6.46 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,85,898 यूनिट्स...