कटिहार, मई 23 -- आजमनगर। एक संवाददाता टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ बिक्री कर विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। आजमनगर में एक हार्डवेयर की दुकान में बिक्री कर विभाग ने सर्वे किया। वही बिक्री कर विभाग के अधिकारियों ने करीब तीन घंटो से दुकान के खरीद बिक्री पंजी को खंगाला। वहीं दुकान में रखे सामान का मिलान करते रहे। सामान का मिलान करने तथा सामान की बिक्री का रोस्टर तैयार करने में घंटों समय लगा। हार्डवेयर की दुकान के सर्वे से संबंधित विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। दुकान मालिक के पास जीएसटी का रजिस्ट्रेशन प्राप्त है। हेडक्वार्टर के निर्देश के आलोक में संयुक्त आयुक्त नरगिस के नेतृत्व में सर्वे किया गया। यह भी पढ़ें- खरगूपुर में बीज दुकानों पर छापा, 15 नमूने लिए गए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...