संतकबीरनगर, मई 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सराफा कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है। सहालग के सीजन में भी बाजार में रौनक देखने को नहीं मिल रही है। स्थिति यह है कि बड़े शोरूम से लेकर छोटे दुकानदार परेशान हैं। कम बिक्री होने के कारण बड़े कारोबारियों को शोरूम का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। कई बड़े ब्रांड के शोरूम के संचालक इस समय काफी परेशान हैं। इसके अलावा छोटे दुकानदारों और कारीगरों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है। कारीगरों को काम नहीं मिल रहा है इससे वे अधिक परेशान हैं यह भी पढ़ें- सराफा बाजार में मंदी गहराई तो जुड़े उद्योगों पर भी पड़ेगा असरवर्तमान स्थिति वर्तमान समय में सहालग का समय चल रहा है। वैसे सहालग के सीजन में सराफा कारोबार में काफी रौनक रहती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कुछ दुकान ही हैं जहां शादी वि...