सासाराम, मार्च 5 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र में इस बार होली का जश्न पुरानी परंपरा कुर्ता फाड़ होली के साथ आपसी सौहार्द के बीच संपन्न हो गयी। शहर और आसपास के इलाकों में युवाओं की टोलियां एक-दूसरे के कुर्ते फाड़ते, पुराने फगुआ और लोक गीतों की धुन पर नाचते और रंगों में सराबोर होते दिखीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य पेश किया। बुधवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक जोगिरा व होली गीतों के बीच लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...