नई दिल्ली, जून 30 -- Share Market Today Live 30 June : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर से बिकवाली मोड में आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 250 अंक टूटकर 76,478.67 अंक पर जबकि निफ्टी 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 पर ठहरा। 1:35 PM: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर सेंसेक्स-निफ्टी लाल हो गए हैं। हालांकि, मारुति की स्पीड और बढ़ गई है। यह ऑटो स्टॉक 5 प्रतिशत से अधिक उछलकर 14103 रुपये पर पहुंच गया है। टाइटन और बजाज फाइनेंस में भी 2 फीसद से अधिक की तेजी है, लेकिन आईटी स्टॉक्स ने सेंसेक्स के कदम पीछे खींच रखे हैं। इन्फोसिस में 2.32 प्रतिशत, टीसीएस में 2.29 फीसद, एचसीएल टेक में 1.94 फीसद और टेक महिंद्रा में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट है। Share Market Today Live 30 June 11:25 AM: IT स्टॉक्स ज...