कानपुर, दिसम्बर 23 -- कल्याणपुर। बिकरूकांड में मारे गए प्रभात मिश्रा की बहन हिमांशी से आठ लाख रुपये ठगी हो गई। साइबर ठगों ने क्रिप्टो में निवेश के नाम पर उन्हें अपना शिकार बनाया। चौबेपुर के बिकरू गांव निवासी हिमांशी मिश्रा ने बताया कि नौकरी छूट जाने के कारण वह सोशल मीडिया पर वैकेंसी देख रही थी। इसी दौरान टेलीग्राम पर साइबर ठगों ने एक लिंक भेजकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। झांसे में आकर उसने कई बार में आठ लाख रुपये बताए गए खाते में भेज दिए। बाद में ठगों ने नंबर ब्लॉक कर दिया। चौबेपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं बिकरू के ग्राम प्रधान मधू के पति ने बताया कि हिमांशी प्रभात मिश्रा की बहन है। उसका पिता राजेंद्र कुमार मिश्रा भी बिकरूकांड में जेल में बंद था। हाल में जेल से छूटकर आया है।

हिं...