चम्पावत, फरवरी 13 -- लोहाघाट। बिशंग क्षेत्र में पारंपरिक कुमाऊंनी खड़ी होली गायन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के संयोजन में 25 फरवरी को बिशंग के टांण खेल मैदान में एक दिनी रंग महोत्सव होगा। जिसमें बिशंग क्षेत्र की महिला और पुरुष टीमें होली गायन करेंगी। क्षेत्र की पांचों ग्राम पंचायतों कोसम्मानित किया जाएगा। पूर्वाभ्यास 15 फरवरी को गांव के शिवज्यू मंदिर किया जाएगा। पूर्व विधायक ने रंग महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...