आरा, मई 18 -- -पांच नए क्लासरूम, तीन साइंस लैब और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की घोषणा की ​ बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया प्रखंड के कटेया स्थित बिन्देश्वरी दुबे महाविद्यालय के शासी निकाय की कमान अब स्थानीय विधायक राकेश रंजन ओझा को सौंपी गई है। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद विधायक ने साफ किया कि इस कॉलेज की भूमि, भवन और शिक्षकों के पदों को पूर्ण रूप से बिहार सरकार की ओर से अधिग्रहीत कराने के लिए जल्द ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। कॉलेज में जल्द ही पांच नए क्लासरूम और तीन अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण होगा। लैब की सामग्रियों के साथ-साथ कॉलेज में निर्बाध बिजली के लिए नए ट्रांसफार्मर और भारी क्षमता वाले जेनरेटर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- बिंदेश्वरी दुबे कॉलेज का विधायक बने शासी निकाय के अध्यक्ष युवाओं के लिए कॉलेज परिसर में ...