साहिबगंज, मार्च 26 -- बिंदुवासिनी मंदिर से आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा बरहड़वा, प्रतिनिधि । रामनवमी पर शुक्रवार को यहां के प्रसिद्ध बिंदुवासिनी मंदिर से भव्य व आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मौके पर चैत नवरात्र पर बिंदुवासिनी मंदिर परिसर में जारी शतचंडी महायज्ञ का भी समापन होगा। शोभायात्रा सह जुलूस दोपहर करीब 2:00 बजे मंदिर परिसर से शुरू होगा। बिंदुधाम मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शक्ति नाथ अमन ने बताया कि शोभायात्रा में कुल पांच सुसज्जित रथ शामिल रहेंगे। इन रथों पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, बजरंगबली हनुमान व राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। मंदिर के बाबा, गंगा साधु व नागा बाबा भी रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने...