हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- लालकुआं। बिंदुखत्ता स्थित चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत सरकार की कौशल विकास योजना के तहत संचालित सोलर पीवी इंस्टॉलेशन सेंटर का उद्घाटन मंगलवार को उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने किया। एसडीएम ने कहा कि एआई के दौर में युवाओं के लिए तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण बेहद जरूरी हो गया है। इस केंद्र में 16 से 45 वर्ष तक के युवक-युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक बैच में 30 प्रतिभागियों को सौर ऊर्जा इंस्टॉलेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां विद्यालय की प्रबंधन निदेशक सुनीता पांडे, प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति सिंह, सेंटर संचालक अंकित यादव रहे। यह भी पढ़ें- बीएनएसडी में प्रोजेक्ट प्रवीण कौशल विकास योजना शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.