हल्द्वानी, मार्च 27 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला में संस्कार रामलीला समिति की ओर से आयोजित चैत्र मास की रामलीला के सातवें दिन सीता खोज, शबरी मिलन, हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध और हनुमान जी के लंका प्रस्थान तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। शुभारंभ विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल जोशी, उधमसिंह नगर दुग्ध संघ के संचालक इंदर बिष्ट और नंदन कोरंगा ने संयुक्त रूप से किया। यहां चंद्रशेखर जोशी, सतीश जोशी, रामलीला समिति के अध्यक्ष सुंदर कापड़ी, संरक्षक कमलेश चंदोला, प्रबंधक दिनेश पांडे, नरेंद्र खेतवाल, देवेंद्र बिष्ट, नवीन कापड़ी, भगवान सिंह महिला, प्रकाश कापड़ी, देवेंद्र पटवाल, प्रदीप मलाडा, जीवन पांडेय, रणजीत रावत, हेमा रावत, सुनीता बिष्ट...