हल्द्वानी, मार्च 25 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता के हरीश पवार स्कूल में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और उपाध्यक्ष लखन मेहता ने महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहले दिन पानीपत वॉरियर्स और हरीश पवार एकेडमी ने अपने-अपने मैच 3-0 से जीते। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मंच मिलेगा। इस दौरान राजेंद्र पवार, बॉबी संभल, गोविंद सामंत, मनीष बोरा, बीडी जोशी, वीरेन्द्र दानू, कमलेश बिष्ट, अभि रौतेला रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...