बिंदुखत्ता में जनसंवाद, क्षेत्रीय समस्याओं पर मंथन
हल्द्वानी, जून 24 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता स्थित देवी मंदिर के समीप बुधवार को आयोजित जनसंवाद बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राजेंद्र सिंह खनवाल ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, तटबंध समेत अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के लिए जनभावनाओं को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। बैठक में क्षेत्र के बुजुर्गों एवं मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जयराज सिंह धामी सहित कई ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.