हल्द्वानी, दिसम्बर 21 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता के तिवारी नगर में झांझर सांस्कृतिक कला समिति की ओर से आयोजित गढ़-कुमू महोत्सव का शुभारंभ स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। देव स्तुति से शुरू हुए कार्यक्रम में छोलिया नृत्य, शगुन आंखर सहित लोकगीत व लोकनृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन लेखक व कवि जनार्दन उप्रेती ने किया। संयोजक जीवन पांडे और बसंत पांडेय ने आयोजन को लोक संस्कृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। आयोजकों के अनुसार महोत्सव में प्रतिदिन दो पालियों में प्रसिद्ध लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव में भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, कमलेश चंदोला, दीपक जोशी,...