हल्द्वानी, जनवरी 12 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता में सोमवार को पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक का शुभारंभ हो गया। जनता इंटर कॉलेज मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट व उनकी धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट ने दीप जलाकर किया। मेले के पहले दिन कबड्डी, वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं हुई। कबड्डी बालक जूनियर वर्ग में एसकेएम व्वॉयज पहले, सिद्धांत सरस्वती एकेडमी दूसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में एसकेएम पहले, एसडी एकेडमी दूसरे और बालिका जूनियर वर्ग में सिद्धांत सरस्वती एकेडमी पहले, आदर्श इंटर कॉलेज दूसरे व बालिका सीनियर वर्ग में एसकेएम गर्ल्स ने पहला स्थान पाया। वॉलीबॉल में पहले दिन के खेलों के बाद 6 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, जबकि शांतिपुरी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर मेला समिति संरक्षक द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.