हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- हल्द्वानी। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता के ग्रामीणों की भावनाओं के साथ सरकार खड़ी है और मामले में जल्द सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है। भट्ट ने बताया कि उन्होंने वन मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर इस मुद्दे पर बातचीत की है। वन मंत्री ने भी जल्द सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। सांसद के अनुसार, राज्य सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे जल्द कैबिनेट में लाकर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने का मुद्दा वह पूर्व में लोकसभा में भी उठा चुके हैं। ग्रामीणों की मालिकाना हक की मांग को उन्होंने जायज बताते हुए कहा कि सरकार जनभावनाओं क...