रुद्रपुर, मार्च 11 -- शांतिपुरी, संवाददाता। बुधवार को शांतिपुरी नंबर चार चंद्रपुरी में आयोजित ग्रामीण स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बिंदुखत्ता और पंतनगर बेनी की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बिंदुखत्ता की टीम ने पंतनगर बेनी को 15-14, 9-15 और 15-11 के तीन सेटों में दो-एक के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। आदर्श वॉलीबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ छोटा केदार धाम देवरिया के प्रधान पुजारी एवं उत्तराखंड वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कमल धानिक और उत्तराखंड ओलंपिक संघ के प्रांतीय महासचिव डॉ. डीके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीण स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों न...