जामताड़ा, फरवरी 11 -- बिंदापाथर में महाशिवरात्रि की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु बिंदापाथर, प्रतिनिधि। 15 फरवरी(रविवार)को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर बिंदापाथर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। इस पर्व को भव्य तरीके से मनाने के लिए विभिन्न शिवालयों में रंग-रोगन, साफ-सफाई और पंडाल निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस क्षेत्र के प्रसिद्ध गेड़िया कालिंजर मंदिर, बिंदापाथर शिव मंदिर, श्रीपुर शिव मंदिर, पालाजोरी शिव मंदिर, मोहनपुर शिव मंदिर, कड़ैया शिव मंदिर सहित कई अन्य शिवालयों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों की दीवारों पर नए रंग चढ़ाए जा रहे हैं, विद्युत सज्जा की व्यवस्था की जा रही है और श्रद्धालुओं के ठहरने एवं पूजा-अर्चना के लिए पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं मंदिर समितिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.