जामताड़ा, मार्च 17 -- बिंदापाथर थाना में हुई शांति समिति की बैठक,सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का निर्णय बिंदापाथर, प्रतिनिधि।रामनवमी, ईद उल फितर को लेकर बिंदापाथर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक मंगलवार को हुई।बैठक की अध्यक्षता नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। एसडीपीओ ने कहा कि सभी समुदायों को मिलजुलकर पर्व मनाने की अपील लोगों से की। ताकि क्षेत्र में शांति और सामाजिक एकता बनी रहे। वहीं नाला इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। कहीं भी किसी प्रकार की अफवाह आदि की सूचना मिलती है तो पुलिस प्रशासन को सूचना दें। थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा कि कि रामनवमी के अखाड...