मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर आयकर विभाग की कानपुर, आगरा व मेरठ की टीम ने मुजफ्फरनगर में बुधवार को बड़े स्तर पर छापेमारी की। जिला मुख्यालय पर बिंदल ग्रुप, अग्रवाल पेपर मिल, अग्रवाल डुप्लेक्स सहित अन्य कई उद्यमियों के आवास व प्रतिष्ठानों पर बुधवार सुबह से ही आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। इन उद्यमियों के घरों के बाहर एवं अंदर आयकर विभाग के अधिकारियों की वाहनों की लाइनें लग रही। चारों तरफ मकान को बंद कर दिया था, जिससे किसी की आवाजाही न हो सके। इस कार्यवाही से बिंदल ग्रुप व अग्रवाल पेपर मिल मालिकों में हड़कंप मचा रहा। इन सभी पर बड़े पैमाने पर आयकर चोरी का आरोप है। बताया कि आयकर विभाग की छापेमारी देर रात तक जारी रहेगा।आयकर विभाग की टीम ने प्रमुख उद्यमी राकेश बिंदल, अग्रवाल पेपर मिल के अभिषेक अग्रवाल (पूर्व चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल व अश...