मुजफ्फर नगर, मार्च 22 -- मुजफ्फरनगर। आयकर विभाग की मेरठ इन्वेस्टिगेशन विंग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े कारोबारी बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर कर चोरी का भंडाफोड़ किया है। 18 मार्च से शुरू हुई इस बड़ी कार्रवाई में विभाग ने 3 करोड़ से अधिक की अघोषित नकदी और 20 करोड़ से अधिक मूल्य के स्वर्ण आभूषण बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त करोड़ों रुपये के फर्जी लेन-देन और अचल संपत्तियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए। 18 मार्च को मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप के आवास और पेपर मिल सहित अन्य ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने गोपनीय तरीके से परिवार के लोगों को घर पर पकड़ते हुए छापेमारी शुरू की थी, जो शनिवार को भी जारी रही। लगातार चार दिन तक चली जांच में टीम ने मुजफ्फरनगर की छह बड़ी पेपर मिल बिंदल्स डुप्लेक्स, अग्रवाल डुप्लेक्स बोर्ड...