फतेहपुर, अगस्त 9 -- बिंदकी। कुंअरपुर मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अलियाबाद गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पीपल के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 31 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर सभी घायलों को पिकअप से बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं, गंभीर रूप से घायल चालक समेत सात लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ऑटो ने ट्रक में मारी टक्कर, सात श्रद्धालु जख्मी एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कोरवां गांव के 14 परिवारों के ...