फतेहपुर, जुलाई 7 -- फतेहपुर, संवाददाता टीम। दोआबा से गुजरी गंगा, यमुना, रिंद और पांडू नदियों के सात स्थानों पर पक्का पुल और बिंदकी को रिंग रोड की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दी है। दोआबा की सड़कें चौड़ी होंगी, ऐतिहासिक विकास कार्यो से यातायात,जाम और नदियों से आमजनों का आवागमन सुगम होगा।प्रयागराज में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को लेकर बैठक की। फतेहपुर में 521 कार्यो के लिए 3378.37 करोड़ से विकास कार्य को स्वीकृति दी। बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने बताया किबिंदकी में रिंग रोड निर्माण कराने से जाम जैसी समस्या दूर होगी। करीब 80 करोड़ से रिंग रोड़ का निर्माण कराया जाएगा। किसानों की भूमि अधिगृहण के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं किसानों की खजुहा में ...