फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। दो माह के लिए संचालित होने वाली विशेष ट्रेन प्रयागराज-दादरी का बिंदकी रोड़ में भी स्टापेज दिए जाने का निर्णय लिया गया है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए 61 दिन तक प्रतिदिन संचालित होने वाली यह विशेष ट्रेन अप व डाउन में दोनो ओर से दो-दो मिनट का ठहराव बिंदकी रोड रेलवे स्टेशन लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...