लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। छात्राओं को विज्ञान आंचलिक केन्द्र, तारा मंडल लखनऊ का भ्रमण कराया गया। बालिकाओं ने थ्रीडी फिल्म, तारा मंडल व वैज्ञानिक पहलुओं का निरीक्षण व भ्रमण किया। छात्राओं के साथ ही स्कूल की शिक्षिकाएं भी सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद रहीं। छात्राओं को विज्ञान आंचलिक ककेन्द्र व तारा मंडल के बारे में बताया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि 16 बा स्कूलों की 2094 बालिकाएं शैक्षिक भ्रमण में शामिल हुईं। छात्राएं इससे काफी खुश दिखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...