उन्नाव, जुलाई 10 -- उन्नाव, संवाददाता। मानसून की दस्तक ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों के निवासियों की चिंताएं बढ़ा दी है। प्रशासन ने भी बाढ़ के दायरे में आने वाले पांच तहसीलों के 130 गांवों की हिफाजत के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। इसके लिए शुक्रवार को डीएम घनश्याम मीना ने अफसरों के साथ फतेहपुर चौरासी के शिवराजपुर दबौली मार्ग पर गंगा की मुख्य धारा से सड़क कटान से मार्ग अवरोध व बाढ़ क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ क्षेत्रों में बचाव के लिए राहत शिविर, नाव, मेडिकल सेवाएं आदि व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने का फरमान दिया। यह भी पढ़ें- जलस्तर को लेकर अधिकारी अलर्टप्रशासनिक निर्देश जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता सिंचाई खंड को हरिद्वार बिजनौर और टिहरी बांध से छोड़े जाने वाले पानी को लेकर प्रतिदिन गंगा में जल का लेवल चेक कर रिपोर्ट देने को कहा। बोले हर ...