बाढ़ से पहले पूरी करें तैयारियां, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम
औरैया, मई 8 -- औरैया, संवाददाता। मानस सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि बाढ़ से संबंधित सभी टेंडर समय से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित परिवारों और पशुओं के लिए पहले से सुरक्षित स्थान चिन्हित कर लिए जाएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को भूसे आदि की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी अस्पतालों में मौसम जनित बीमारियों की दवाएं, एंटी वैनम वैक्सीन और अन्य जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.