अररिया, जून 22 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार में मानसून दस्तक दे दी है। बारिश भी शुरु है। लेकिन रफ्तार नहीं पकड़ी है। लेकिन जल्द ही अच्छी बारिश होने की उम्मीद बढ़ गई है। गर्मी से लोगों का राहत मिल गई है। नदियों के जलस्तर में मामलू वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। आपदा से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और तैयार है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। संभावित बाढ़ को लेकर ऊंचे स्थानों अर्थात बाढ़ राहत शिविर स्थल की पहचान, सामुदायिक किचेन, पशुओं के रहने की जगह, आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं, पॉलीथिन सीट आदि की उपलब्धता कर ली गई है। यह भी पढ़ें- बाढ़ से निपटने के लिए 46 ऊंची जगह चिह्नित, सामुदायिक रसोई की रहेग...