फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियो को परखने के लिए गुरुवार को जनपद में राज्य स्तरीय मेगा मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। तीनो तहसीलों के चिन्हित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न आपदा परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। यह भी पढ़ें- बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बचाया, अस्पताल पहुंचायाबाढ़ से निपटने को मेगा मॉकड्रिल में राहत बचाव का अभ्यास तहसील सदर क्षेत्र के पंखियन की मड़ैया, मजरा कटरी धर्मपुर, थाना मऊदरवाजा में बाढ़ चौकी राहत शिविर और फील्ड हास्पिटल की स्थापना का प्रदर्शन किया गया। प्रभावितों को सुरक्षित राहत शिविर तक पहुंचाने, चिकित्सा, राहत सामग्री वितरण का अभ्यास हुआ। तहसील अमृतपुर में नाव पलटने की काल्पनिक घटना बनाकर रेस्क्यू आपरेशन किया गया। एनडीआरएफ, आर्मी और फ्लड पीएसी ने प्रभावितो को बच...