भभुआ, मई 31 -- पेज चार की लीड खबर बाढ़ से निपटने के लिए कैमूर प्रशासन तैयार, निविदा प्रक्रिया पूरी डीएम ने पशुपालन, पीएचईडी, स्वास्थ्य, खाद्य आपूति व एसएफसी विभाग को सौंपी जिम्मेदारी अधिक बारिश होने पर जिले के रामगढ़, दुर्गावती एवं नुआंव प्रखंड में उत्पन्न होती है बाढ़ की स्थिति भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर प्रशासन ने जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है।

प्रशासनिक तैयारी डीएम नितिन कुमार सिंह ने बाढ़ से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने आपदा प्रबंधन, पशुपालन, स्वास्थ्य, एसएफसी, आपूर्ति, शिक्षा, पीएचईडी आदि विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम के निर्देश पर लगभग सभी विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। बताया जाता है कि अत्यधिक बारिश होने पर जिले के रामगढ़, नुआंव व दुर्गावती प्रखं...