मऊ, जून 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी मानसून और संभावित बाढ़ को देखते हुए सिंचाई विभाग ने शनिवार को प्रधानपुर सरया गांव में प्रगति पदयात्रा, चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुहम्मदाबाद शहर सुरक्षा बांध से संबंधित बाढ़ सुरक्षा समिति की बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें बांध की वर्तमान स्थिति, कटान की आशंकाओं और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। वरिष्ठ भाजपा नेता छोटू प्रसाद ने बांध की सुरक्षा और संभावित कटान के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। यह भी पढ़ें- बरसात में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि: गौरव चौधरी कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते सुरक्षा उपाय किए जाने ...