अररिया, मई 28 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रतिवर्ष मानसून आने पर नेपाल के तराई सहित प्रखंड क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने से नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने पर कई पंचायतों में बाढ़ की हालत उत्पन्न हो जाता है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मानसून के आगमन से पहले संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए प्रखंड में तैयारी जारों से चल रही है। आपदा के समय किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और तैयार है। संभावित बाढ़ को लेकर ऊंचे स्थानों अर्थात बाढ़ राहत शिविर स्थल की पहचान, सामुदायिक किचेन, पशुओं के रहने की जगह, आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं, पॉलीथिन सीट आदि की उपलब्धता कर ली गई है। यह भी पढ़ें- बाढ़ शरणालय और चौकियों का नियमित भ्रमण होगा जरुरत ...