किशनगंज, जुलाई 23 -- किशनगंज। निज संवाददाता पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तिनसुकिया मंडल अधीन शिवसागर ज़िले के शिमलगुड़ी शहर और आस-पास बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने के कारण, रेल यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए शिमलगुड़ीझ्रनामतिआलि और शिमलगुड़ी झ्र सेलेंगहाट सेक्शनों के बीच ट्रेन सेवाएँ रोक दी गई हैं। इसके परिणामस्वरूप, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से आने-जाने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों का रूट परिवर्तन कर उसे वाया रंगियाझ्ररंगापाड़ा नॉर्थझ्रडिब्रूगढ़ होकर चलाया जा रहा है। कुछ सेवाओं को बीच में ही किसी सुरक्षित स्टेशन पर रोक दिया गया है या फिर वहीं से यात्रा प्रारंभ की गयी है और कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है। इन व्यवधानों से प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए, दो अतिरिक्त जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गय...