बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- शाम्हो/सिंघौल, निज संवाददाता। बाढ़ प्रभावित शाम्हो प्रखंड में किसान बड़े पैमाने पर मटर की खेती करते हैं। लेकिन इस बार मौसम की दगाबाजी के कारण सैंकड़ों किसानों की लाखों रुपये की क्षति हुई है। इस संबंध में अकबरपुर बरारी के पंचायत समिति सदस्य रवीश कुमार ने जिला कृषि अधिकारी को पत्र लिखकर किसानों को मटर फसल की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। पत्र के अनुसार शाम्हो अकहा कुरहा प्रखंड के किसानों द्वारा इस मौसम में बड़े पैमाने पर हरा मटर की फसल की बुआई की गई थी। किंतु, बुआई के लगभग एक सप्ताह के भीतर ही भारी वर्षा हो गई। इस आकस्मिक वर्षा के कारण मटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अवस्था में जलजमाव और अत्यधिक नमी के कारण मटर के पौधों में विभिन्न प्रकार के रोग लग गए हैं। किसानों ने अपनी तरफ से कई तरह की दवाओं और उपचारों...