खगडि़या, अक्टूबर 2 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में गंगा व बूढी गंडक नदी में बढ़े जलस्तर के बाद आई बाढ़ के दौरान जहां लोगों को विस्थपित होना पड़ा। वही किसानों के खेतों में लगी फसल भी डूब गई।फसल क्षति की सरकार व विभाग के निर्देश के बाद जिलास्तर पर इसको लेकर जांच करायी गई। विभाग को प्रतिवेदन भेजकर फसल क्षति के मुआवजा के लिए राशि की डिमांड भी जिला प्रशसन द्वारा की गई। वहीं किसानों के फसल क्षतिपूर्ति को लेकर विभाग द्वारा पोर्टल खोला गया और किसानो ने अपना-अपना आवेदन किया। जिले के परबत्ता, गोगरी व खगड़िया प्रखंड के 23 पंचायतों के 5157 किसानों ने अपनी-अपनी फसल क्षति को लेकर आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि जिले के गोगरी प्रखंड के आठ पंचायतों के 1247 किसानों ने फसल क्षति मुआवजा के लिए आवेदन किया है। वहीं सदर प्रखंड के तीन पंचायतों के 645 किसानों न...