पीलीभीत, अप्रैल 28 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम राजस्व, पुलिस, जल निगम, कृषि, पूर्ति, विद्युत, सिचाई, नगर पालिका, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, विभाग की तैयारियों से संबंधित कार्य योजना की समीक्षा क दिशा निर्देश दिए। समस्त संबंधित विभागों को कार्य योजना के अनुसार समस्त कार्यों को समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। बाढ़ खंड और शारदा सागर खण्ड के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि बचाव के लिए निर्माणाधीन समस्त बाढ़ परियोजनाओं को माह मई के अन्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- जून नजदीक होने से महसूस होने लगी बाढ़ की आहट सम्बन्धित उप जिलाधिकारी मौके पर जाकर कार्यों की प्रगति की समीक्...