चित्रकूट, अगस्त 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई प्रलयकारी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने मप्र के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव रविवार की सुबह पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर बाढ़ से डूबे मकानों में हुए नुकसान को देखा। पीड़ित परिवारों से क्षति की जानकारी ली। राहत शिविरों में पहुंचकर मौजूद प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी। भरोसा दिया कि बाढ़ से जो भी क्षति हुई है, उसकी भरपाई सरकार करेगी। क्षति का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शनिवार को आई प्रलयकारी बाढ़ की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री देर रात रीवा पहुंच गए थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ रीवा में बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की थी। इसके बाद रविवार को सुबह वह हेलीकाप्टर से चित्रकूट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने...