पटना, जून 3 -- बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में एक्सपायरी दवाओं का वितरण में इस्तेमाल होने पर संबंधित क्षेत्र के चिकित्सक व संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी बाढ़ प्रभावित जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि वे जिला स्तरीय दवा भंडार में रखे गए दवाओं का भौतिक जांच कराएं। इसके लिए सक्षम पदाधिकारियों का एक दल गठित करें। समिति के अनुसार, इस दल में जिला औषधि भंडार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरीक्षक और संबंधित अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी व उपाधीक्षक को अवश्य शामिल किया जाएगा। समिति के अनुसार, बाढ़ व जलजमाव वाले इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर व चूना का छिड़काव होगा। इसके लिए भी हरेक प्रखंड में कमेटी बनाई जाएगी। इसमें एएनएम,आशा, आशा फैसिलेटर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जीविका की सक्र...