चित्रकूट, अगस्त 30 -- चित्रकूट। जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई है। मंदाकिनी में आई प्रलयकारी बाढ़ को देखते हुए अब प्रशासन हर इलाके में सतर्कता दिखा रहा है। पहाडी 6, रामनगर 3 व ब्लाक मऊ में 15 कुल 24 बाढ चौकियां बनी है। प्रत्येक बाढ चौकी में एक-एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्ड व्याय व आशा कार्यकर्ती को लगाया गया है। बाढ़ चौकी में जीवन रक्षण औषधियों सहित ओआरएस पैकेट, क्लोरीन की गोलियों तथा ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता है। सभी 108, 102 एंबुलेंस को एलर्ट मोड पर रखा गया है। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी में अलग से बेड रिजर्व किए गए है। यह भी पढ़ें- मंदाकिनी की बाढ़ ने चित्रकूट में बरपाया कहर, 1000 लोग सुरक्षित निकाले गए; MP CM ने लिया जायजा रैनबसेरा सीतापुर में ठहराए गए बाढ पीडितों को मेडिकल टीम ने पहुंचकर औ...