पीलीभीत, मार्च 17 -- पूरनपुर, संवाददाता। चालक के साथ गाली गलौज करने के बाद बाढ़ खड के एसडीओ ने उसे धमकाया। विरोध करने पर एसडीओ ने मारपीट करने का प्रयास किया। चालक ने एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना बरखेड़ा के गांव पतरासा कुवंरपुर के रहने वाले जितेंद्र कुमार पुत्र हीरालाल ने एसपी को दिए पत्र में कहा कि बाढ़ खंड पूरनपुर में चालक के पद पर कार्यरत थे। मार्च से दिसबंर 2025 तक उन्होंने कार्यालय में काम किया। मां की तबियत खराब हेने पर जितेंद्र ने चालक की नौकरी छोड़ दी। उसके बाद से अज्ञात नंबर से उन्हें फोन पर गालियां और धमकी दी जाने लगी। जितेंद्र ने फोन नंबर की जांच कराई तो पता चला बाढ़ खंड के एसडीओ उसे फोन पर धमकी दे रहे हैं।12 मार्च को जितेंद्र एसडीओ के पास गए और गाली गलौज करने कीवजह पूछी। इस पर एसडीओ ने अभद्रता करते हुए मारपीट पर उत...