चित्रकूट, अगस्त 30 -- चित्रकूट। जिले में बाढ़ की जानकारी मिलने के बाद सांसद कृष्णा देवी पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने रामघाट पहुंचकर दुकानदारों से मुलाकात की। उनसे बाढ़ के दौरान हुई क्षति की जानकारी ली। इसके बाद कर्वी स्थित मंदाकिनी पुल के धंसे एप्रोच मार्ग का जायजा लिया। सांसद ने कहा कि बाढ़ से लोगों को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने से सरकार से प्रभावित लोगों को सही तरीके से सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- लाल निशान से नीचे पहुंची मंदाकिनी, निचले इलाके में बाढ़ से घिरा तिरहार यह भी पढ़ें- बाढ़ में धंसा मंदाकिनी पुल का एप्रोच हिस्सा, भारी वाहनों के निकलने पर रोक यह भी पढ़ें- मंदाकिनी नदी का कहर: बाढ़ में फंसे 800 लोगों को सेना ने किया रेस्क्यू, तीन लोगों की मौत

हिंदी हिन्दुस...