खगडि़या, जुलाई 21 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता बाढ़ को लेकर पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहंी होगी। यह बातें डीएम विक्रम विरकर नें मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में संभावित बाढ़ की स्थिति से पूर्व की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बाढ़ प्रबंधन बैठक बैठक में डीएम द्वारा संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी विभागों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा समयबद्ध एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयोजित बैठक में बताया गया कि खगड़िया जिला अंतर्गत सातों अंचलों की लगभग 48 पंचायतों के बाढ़ से प्...