बाढ़ को लेकर तहसील में प्रशासन ने की आपात बैठक
लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- तहसील में प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति और बचाव कार्यों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की है। इस बैठक में ब्लॉक, नगर पालिका, पुलिस विभाग, बिजली विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान एसडीएम पुष्पक पलिया शहर व आस-पास के क्षेत्रों को शारदा व सुहेली नदी से सुरक्षित रखने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील स्थलों की निगरानी बढ़ाएं और बाढ़ से निपटने के सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने अतरिया में बंधों के पास साफ-सफाई, ड्रेनेज व नालियों की सफाई, गौशालाओं के पास सफाई के निर्देश एडीओ पंचायत अवनीश कुमार त्रिपाठी को दिए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मूलसलाधार बारिश से जलभराव, परिषदीय स्कूलों में आज अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.